”वैज्ञानिक“ का परिचय अंक लगभग 55 वर्ष पूर्व 1969 में प्रकाशित हुआ था। वैज्ञानिक चिंतन हिन्दी में उपलब्ध कराने के अतिरिक्त इसमें नवीनतम शोध की जानकारी हिन्दी में पाठकों तक पहुंचाई जाती है। इस पत्रिका का मुख्य उद्देश्य आम पाठक में राजभाषा में वैज्ञानिक लेख लिखने की क्षमता पैदा करना, नये शोध की जानकारी एक दूसरे तक पहुंचाना है। वर्ष 2016 में इसने प्ैैछ सं भी सभी निष्ठावान सदस्यों के प्रयास से प्राप्त किया है।
वैज्ञानिक का ‘‘जुलाई -सितंबर -2024’’ का अंक विज्ञान की जानकारी से परिपूर्ण है विज्ञान हमेशा ही नए- नए प्रयोग करता रहता है। ‘वैज्ञानिक’ द्वारा पाठकों में हिन्दी में वैज्ञानिक जागरूकता पैदा की जाती है जिसमें विज्ञान के बुनियादी सिद्धांतों को समझाया जाता है, ताकि लेख के स्तर पर पाठक अपने ज्ञान व क्षमता में वृद्धि कर सके। इस अंक में प्रकाशित लेखों में मुख्य रूप से इस पत्रिका में विज्ञान के विभिन्न विषयों से संबंधित सामग्री का प्रकाशन, इस उद्देश्य से किया जाता है कि वर्तमान के ज्वलंत मुद्दों जैसे-पर्यावरण प्रदूषण, भारत का दूसरा परमाणु पण्डुब्बी अरिहात, वैदिक विज्ञान,यन्त्र की गुणवत्ता हेतु डी पी टेसिं्टग, 5जी टेक्नोलाजी के लाभ, मिलेट, सूर्य सिद्धान्त के अनुसार काल गणना, इत्यादि को विभिन्न लेखों के माध्यम से संपूर्ण पाठकों के समक्ष प्रस्तुत कर विज्ञान में लोगों को जागरूकता पैदा की है।
देश में जनसंख्या वृद्धि के साथ ही साथ नई-नई समस्याएं उत्पन्न हो चुकी हैं जो भविष्य के लिए एक चुनौती है। इसके अलावा इस अंक में समाहित लेखों में मुख्य रूप से इस अवधी में आने वाले वैज्ञानिक गतिविधियाँ, वैज्ञानिकों की जन्म-तिथि, कार्यक्रम के अवसर पर विज्ञान लेखकों द्वारा लिखे गए लेखों को स्थान दिया गया है, अन्य वैज्ञानिक लेख और विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान समाचार भी ज्ञानवर्धक और वैज्ञानिक जानकारी से परिपूर्ण है। इस अंक में प्रसिद्ध भारतीय विज्ञान लेखक हैंः डाॅ. एस एम गलांडे, पूर्व प्रमुख, पी एंड एम, बीएआरसी, डाॅ. अंकिता मिश्रा, संपादक, आविष्कार, एनआरडीसी, डाॅ. मनीष मोहन गोरे, वरिष्ठ वैज्ञानिक, सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर, डाॅ. हेमलता पंत, सहायक प्रोफेसर, सीएमपी डिग्री कालेज, डाॅ. दीपक कोहली, डाॅ. प्रेम चंद श्रीवास्तव, पूर्व संपादक, विज्ञान, डाॅ. दया शंकर त्रिपाठी, बीएचयू, डाॅ. संजय कुमार, बीएचयू, डाॅ. सरोज शुक्ला, डाॅ. मीनाक्षी पाठक आईआईटी, मुंबई, डाॅ. अरुण कुमार उपाध्याय आदि शामिल है।
पिछले 56 वर्षों से वैज्ञानिक का प्रकाशन अभी भी निरंतर जारी है, हिन्दी विज्ञान की लोकप्रिय पत्रिका, से जुड़े सभी विज्ञान लेखकों पाठकों और सृजनशील व्यक्तियों के निरंतर सहयोग, स्नेह, विश्वास और वैज्ञानिक से लगाव है। संपादकीय बोर्ड के सदस्य सर्वश्री, राजेश कुमार, , केके वर्मा, डाॅ. संजय कुमार पाठक व वैज्ञानिक के व्यवस्थापक, सर्वश्री श्री नवीन त्रिपाठी, बी.एन. मिश्र, अनिल अहिरवार, प्रकाश कश्यप, बधाई के पात्र हैं।
”वैज्ञानिक“ जुलाई -सितंबर 2024 अंक-56-3, पृष्ठ सं.7104,
मुख्य संपादकः राजेश कुमार मिश्र, प्रकाशकः हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद, 16-सी, कंचनजंगा, अणुशक्तिनगर, मुंबई
स समीक्षकः जय गोस्वामी, मुख्य- व्यवस्थापक ‘‘वैज्ञानिक’’, यमुना जी/13, अणुशक्तिनगर, मुंबई