पुस्तक समीक्षा : वैज्ञानिक (त्रैमासिक)

You are currently viewing पुस्तक समीक्षा : वैज्ञानिक (त्रैमासिक)

हन्दी की विज्ञान संबंधी पत्रिका वैज्ञानिक (त्रैमासिक) पिछले 53 साल कई शिक्षाविदों और वैज्ञानिक पत्रिका हिन्दी के माध्यम से विज्ञान संचार में प्रयासरत हैं। ”वैज्ञानिक“ वर्ष में चार अंक द्वारा हिन्दी में गांव शहरों में वैज्ञानिक चिंतन प्रारंभ करने के उद्देश्य से पत्रिका पाठकों के लिए उपलब्ध है। एक उच्चस्तरीय लेखों का नियमित संकलन हिन्दी में विज्ञान में वैज्ञानिकों शिक्षाविदों, संस्थानों के छात्रों व आप पाठक को मिले एवं एक वैज्ञानिक जागरूक मंच पैदा करना पत्रिका का प्रेरणा स्रोत रहा है।
पत्रिका के मुख्य उद्देश्य विज्ञान संबंधी प्रसार जानकारी के लिए है और जनता के बीच नई प्रौद्योगिकियों, आविष्कार, नवाचारों में जागरूकता पैदा करने में और छात्रों, वैज्ञानिकों, तकनीशियनों के बीच आविष्कारशीलता, नवीनता और उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। वर्तमान में विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, बायोलाजी कृषि विज्ञान, प्राचीनतम तथा मूल चिकित्सा-प्रणाली, नैनोटेक्नोलाजी, पर्यावरण नाभिकीय विज्ञान, व प्रौद्योगिकी, आविष्कार , परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण अनुप्रयोग, नवाचारों से संबंधित राष्ट्रीय महत्व आदि के विषयों पर केंद्रित रहा है।
विज्ञान को हिंदी में जनमानस तक पहुंचाने के लिए हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद्, मुंबई द्वारा प्रकाशित ‘वैज्ञानिक’ भी निरंतर प्रयासरत हैं । ”वैज्ञानिक“ का परिचय अंक लगभग 53 वर्ष पूर्व 1969 में प्रकाशित हुआ था। वैज्ञानिक चिंतन हिन्दी में उपलब्ध कराने के अतिरिक्त इसमें नवीनतम शोध की जानकारी हिन्दी में पाठकों तक पहुंचाई जाती है। इस पत्रिका का मुख्य उद्देश्य आम पाठक में राजभाषा में वैज्ञानिक लेख लिखने की क्षमता पैदा करना, नये शोध की जानकारी एक दूसरे तक पहुंचाना है।
वर्ष 2016 में इसने ISSN सं. भी सभी निष्ठावान सदस्यों के प्रयास से प्राप्त किया है। कुछ विशेषांक अंक भी निकले जिससे छात्र, वैज्ञानिक, विज्ञान शिक्षक, पाठक लाभान्वित हुयें। स्तंभ विज्ञान समाचार विज्ञान दिवस- त्रैमासिक का प्रकाशित कर वैज्ञानिक में विज्ञान स्कूली बच्चों, के नए ज्ञान के लिए भी है। ‘वैज्ञानिक’ द्वारा पाठकों में हिन्दी में वैज्ञानिक जागरूकता पैदा की जाती है जिसमें विज्ञान के बुनियादी सिद्धांतों को समझाया जाता है ताकि लेख के स्तर पर पाठक अपने ज्ञान व क्षमता में वृद्धि कर सके।
इस अंक में प्रकाशित हुये विज्ञान लेख जैसे एक्सोप्लैनेटः हमारे सौर मंडल से परे, संरक्षित खेती, स्वच्छता, मधुमक्खी पालन में किट प्रबंधन, वैदिक संस्कृति में कृषि व गोपालन, कोविड-19 कैसे खत्म होगा, सोलर एनर्जी, संलयन ऊर्जा, वैज्ञानिक डा ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, आदि पर विभिन्न प्रकार के शोधकर्ताओं व विज्ञान लेखकों द्वारा लिखा गया लेख वैज्ञानिक विषयो के उपर हिन्दी में लेख लिखने की प्रेरणा देता है.. संपादकीय बोर्ड के सदस्य सर्वश्री राजेश कुमार मिश्र, राजेश कुमार, सुभाष चंद्र झा, डॉ. संजय कुमार पाठक व वैज्ञानिक के व्यवस्थापक, सर्वश्री श्री नवीन त्रिपाठी, बी.एन. मिश्र, अनिल अहिरवार, प्रकाश कश्यप, बधाई के पात्र हैं।
पुस्तक : वैज्ञानिक (त्रैमासिक) अप्रैल-जून2021 अंक-2 -पत्रिका
मुख्य संपादकः श्री सत्य प्रभात प्रभाकर
प्रकाशकः हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद, 16-सी, कंचनजंगा, अणुशक्तिनगर, मुंबई 400094
समीक्षक : संजय गोस्वामी, मुख्य व्यवस्थापक ‘‘वैज्ञानिक’’